माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर में भगवती जागरण कार्यक्रम सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा से डी पी उनियाल की रिपोर्ट

टिहरी गढ़वाल । विकास खंड फकोट के ग्राम पंचायत बेरनी में ग्राम वासियों और गांव प्रवासियों के द्वारा ‘बीर सौंराल्या माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर’ में 2 दिवसीय पूजा पाठ, हवन यज्ञ और भगवती जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र की खुशहाली, सुख समृद्धि और शांति की कामना के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में विधि विधान से पंडित अशीष बहुगुणा के द्वारा पूजा पाठ और हवन यज्ञ सम्पन्न कराया गया।

ग्रामीण मंगत सिंह नेगी और विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गांव से शहरों में रहने वाले लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इससे अपनी संस्कृति और सनातन धर्म की आस्था से जुड़ाव रहता है। रात्री जागरण भजन कीर्तन में सभी ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। भजन कीर्तन में लोग खूब झूमे। पूजा पाठ, हवन यज्ञ और भजन कीर्तन समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष चतर सिंह रावत और कोषाध्यक्ष रमेश नयाल ने कार्यक्रम में शामिल सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती आशा नेगी ग्राम प्रधान, ज्ञान सिंह रावत पूर्व प्रधान, हरीश जोशी सदस्य क्षेत्र पंचायत, गम्भीर सिंह नयाल, मनोज नेगी सहित सभी ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!