हरिद्वार में डूबे अर्चित कपूर का शव मिला, अन्य का सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 जून। कल डूबे युवकों का सर्च ऑपरेशन आज सुबह से एसडीआरएफ टीम द्वारा जारी है। टीम ने बॉम्बे घाट लक्ष्मणझूला से पशुलोक बैराज होते हुए भीमगोड़ा बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर राफ्ट और अन्य उपकरणों का उपयोग करते हुए सर्च किया। मिसिंग व्यक्तियों के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

हरिद्वार में डूबे व्यक्तियों की सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ की एक अन्य टीम ने बम्बई घाट लक्ष्मणझूला में कल डूबे अर्चित कपूर का शव प्रेम नगर आश्रम घाट हरिद्वार में खोज लिया। शव को टीम ने बाहर निकालकर जिला पुलिस को सौंप दिया है। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर दी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!