टिहरी में बस दुर्घटना: कई लोग घायल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 27 जून । हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही TGMO की बस संख्या UK 10 पी ए 0059 उनियाल गांव सकलाना के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। घटना के समय बस में 25 सवारियां थीं।

दुर्घटना का विवरण:

  • घटना स्थल: उनियाल गांव के पास, टिहरी गढ़वाल
  • बस संख्या: UK 10 पी ए 0059
  • चालक: गब्बर सिंह, निवासी फकोट आगरा खाल
  • परिचालक: लाखन सिंह, निवासी ग्राम मखलोगी, चंबा टिहरी गढ़वाल

घायल लोगों का विवरण:

  1. कुमारी सिंकी (43) – गंभीर रूप से घायल, निवासी सिविल लाइन प्रेम नगर, थाना कैलाश चौक, लुधियाना
  2. सुधीर गुप्ता (32) – निवासी ग्राम दीघा एरोली, नई मुंबई
  3. बृजपाल सिंह (35) – निवासी ग्राम बनचोरा, उत्तरकाशी
  4. रोहित शुक्ला (32) – निवासी गा घनसोली, नई मुंबई
  5. लक्ष्मी देवी (42) – निवासी ग्राम इसरियाखाल, कीर्ति नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल
  6. मनवीर रावत (21) – निवासी कुंमराडा, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी
  7. बीना देवी (63) – निवासी न्यू टैगोर नगर, थाना जगतपुरी, लुधियाना
  8. गजेंद्र सिंह (43) – निवासी बारसू, थाना मनेरी, उत्तरकाशी
  9. अमरनाथ शर्मा (58) – निवासी कोथ, थाना सिकंदरपुर, जिला बलिया
  10. सुनील गुसाई (38) – निवासी धनपुर, पोस्ट मानपुर, उत्तरकाशी
  11. राम आशीष पासवान (40) – निवासी कोथ, थाना सिकंदरपुर, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश
  12. सुनील असवाल (40) – निवासी पुरोला, उत्तरकाशी

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों की सहायता से चिन्यालीसौड़ और कंडीसौड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। यात्रियों से भरी बस के पलटने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने घायलों की मदद के लिए तुरंत आगे आकर सहयोग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!