देवप्रयाग के पास बस और दोपहिया वाहन की टक्कर, एक की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 जून । थाना देवप्रयाग के अंतर्गत कौडियाला से देवप्रयाग की ओर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर एक यात्री बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन पर सवार दो व्यक्तियों में से एक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति को तत्काल एम्स ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोपहिया वाहन का नंबर UK 08AM 5204 है और बस का नंबर RJPB 2268 है। बस का चालक घटना के बाद से फरार हो गया है।

बस में महाराष्ट्र के 31 यात्री सवार थे, जो बद्रीनाथ से आ रहे थे। उन्हें टैम्पो ट्रैवलर से उनकी यात्रा आगे जारी रखने के लिए भेजा गया है। पुलिस और एम्बुलेंस की टीम तुरंत मौके पर रवाना हो गई थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!