कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार व आपदा प्रबंधन पर दिया जोर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 जून 2024। शनिवार को प्रदेश के वित, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकास भवन सभागार, नई टिहरी में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।

इस बैठक में मंत्री अग्रवाल ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल, और मानसून सीजन के साथ ही अन्य विभागों की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए अपने कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैक्स लगाने, चारधाम यात्रा और मानसून सीजन के दौरान अपने मोबाइल को ऑन/एक्टिवेट स्थिति में रखने, और निर्धारित तिथि और समय पर क्षेत्रों में विजिट करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा और सभी अधिकारियों को पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने वनाग्नि की घटनाओं की जांच करने और उसके कारणों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए डीएफओ को निर्देश दिए। जनपद के सभी नगर निकायों के अधिकारियों को भी नदी, नालों, चारधाम यात्रा मार्ग, और शौचालयों की सफाई के लिए निर्देश दिए गए।

चारधाम यात्रा पर यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारियों को श्रद्धालुओं/यात्रियों के साथ व्यवहारिकता बनाए रखने और राफ्टिंग स्थल पर यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधितों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए।समीक्षा बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई और विभागीय अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की स्थिति को समझाया।

बैठक में सीईओ, सीडीओ, डीएफओ, जिलाध्यक्ष भाजपा, ब्लॉक प्रमुख, और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!