के डी एम रोड पर दीन गाँव के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त: चालक सहित तीन घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 जून । प्रताप नगर प्रखंड के कोडार, दीनगांव मुखेम मोटर मार्ग के किलोमीटर 14 पर दीनगाँव के पास एक इको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कार सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक सहित तीन लोग बैठे थे और तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गाड़ी मुखेम से दीनगांव की ओर आ रही थी।

चालक गोकल पंवार (पुत्र श्रीचंद्र सिंह, उम्र 55, दीनगांव), सोनपाल रावत (पुत्र भीम सिंह, उम्र 45, हेरवाल गांव), और मदन लाल (पुत्र विनोद लाल, उम्र 40, दीनगांव) गाड़ी में सवार थे। ग्रामीणों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौण्ड लम्बगांव लाया गया और बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!