मुख्यमंत्री धामी ने सीमांत क्षेत्रों के पर्यटन विकास की प्रशंसा की

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 21 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश यात्रा के दौरान हिमालय की तलहटी में स्थित कुटी गांव में स्थानीय निवासियों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और तीर्थाटन के सुनियोजित विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। इसके परिणामस्वरूप सीमांत क्षेत्रों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व आवागमन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गुंजी, कुटी, और नाभीढाँग जैसे गावों में होमस्टे की बढ़ती संख्या पर जोर दिया, जो स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में ये स्थान धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र बनकर ‘समृद्ध उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!