उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अंजू अग्रवाल ने किया राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी का निरीक्षण

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल, 12 जून 2024 । आज उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अंजू अग्रवाल ने राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, छात्रावास, स्मार्ट क्लास, और कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका और कैश बुक का भी गहन परीक्षण किया।

प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए प्रो. अग्रवाल ने सुनिश्चित किया कि कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने निदेशक का स्वागत किया और विभिन्न समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपील की, जिस पर निदेशक ने भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापक डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. प्रकाश फोंदणी, डॉ. गौरव जोशी, और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सतीश सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!