सड़क दुर्घटना में चार घायल: देवप्रयाग क्षेत्र में स्विफ्ट कार खाई में गिरी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 जून 2024 । आज शाम 6:36 बजे एक स्विफ्ट कार (नंबर PB 65U8577) तोता घाटी में सड़क से नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सड़क पर लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चौकी बछेलीखाल की एम्बुलेंस में दो घायलों को और थाने की गाड़ी से एक घायल को सीएससी देवप्रयाग पहुंचाया गया। एंबुलेंस आने में विलंब हुआ, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सीएससी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज चल रहा है और उन्हें रेफर किया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घायलों के नाम और पते:

  1. परविंदर सिंह (पुत्र केशर सिंह), उम्र 20 वर्ष, निवासी मोहाली, पंजाब
  2. गुज्जर सिंह (पुत्र गुरुवचन सिंह), निवासी मोहाली, पंजाब, मोबाइल: 9877001107
  3. सोनू (पुत्र प्रीतम सिंह), उम्र 31 वर्ष, निवासी श्रीकोट, श्रीनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल
  4. संजेय (पुत्र प्रीतम सिंह), उम्र 32 वर्ष, निवासी श्रीकोट, श्रीनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!