ऋषिकेश में मानसून की तैयारियों के तहत नालों की सफाई अभियान तेज

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 24 जून 2024: मानसून को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश नगर के सभी नालों की तली झाड़ सफाई का कार्य विगत एक माह से जोरों पर चल रहा है। इस अभियान के तहत 10 बड़े नालों की सफाई जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से की जा रही है, जबकि छोटे नालों की सफाई नियमित रूप से नाला गैंग द्वारा की जा रही है।

सोमवार को हरिद्वार रोड, डिग्री कॉलेज के सामने, भारद्वाज हॉस्पिटल के सामने और परशुराम चौक के पास नालों की सफाई करवाई गई। नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी और सहायक नगर आयुक्त श्री चंद्रकांत भट्ट ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु को देखते हुए सफाई कार्य में तेजी लाई जाए और सभी नालों को एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह से साफ किया जाए। निरीक्षण के दौरान सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा और सफाई नायक विनेश भी मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!