सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत शुरू न करने पर ठेकेदार को नोटिस जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 जून। आज टिहरी नगरपालिका के उप जिलाधिकारी/प्रशासक डॉ. अपूर्व सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत और रंग-रोगन कार्य हेतु दिनांक 12 मार्च 2024 को संबंधित ठेकेदार को कार्य आदेश जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक आवश्यक मरम्मत कार्य नहीं किया गया है।

इस मामले में उप जिलाधिकारी टिहरी द्वारा संबंधित ठेकेदार को स्थानीय माध्यम से बुलाकर नोटिस जारी कर बरती गई लापरवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगरपालिका के अवर अभियंता को भी निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें तत्काल कार्य प्रारंभ करने के लिए ठेकेदार से संपर्क करें। यदि तत्काल कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है, तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के सफाई निरीक्षक श्री प्रीतम सिंह नेगी, अवर अभियंता श्री रविंद्र सिंह, श्री शिव सिंह सजवान और श्री सुनील भंडारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!