यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, कई घायल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29जून। आज लगभग 3 बजे, बागवान ड्यूटी पर नियुक्त होमगार्ड पूर्ण सिंह ने सूचना दी कि बागवान के पास दो वाहनों का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष देवप्रयाग मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे, जहाँ चौकी बागवान का फोर्स भी मौजूद था।

जानकारी के अनुसार, वाहन नं UK 07TB1255 महिंद्रा बोलेरो, जो ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी, और वाहन नं UK07 TA 0041 टाटा सुमो, जो श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार 19 लोगों में से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 6 अन्य भी घायल हुए हैं।

घायलों को एंबुलेंस और थाने की गाड़ियों की मदद से बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमनदीप पुत्र श्री रणजीत सिंह निवासी वार्ड नं 4 थाना गढ़ गंगा नगर, राजस्थान के रूप में हुई है। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है।

दोनों वाहनों में से एक में जम्मू-कश्मीर के मजदूर थे, जो सोनप्रयाग जा रहे थे, जबकि दूसरे वाहन में विभिन्न जगहों के यात्री थे, जो दर्शन करके लौट रहे थे। इनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!