राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 जून 2024 । जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण-पत्रों हेतु प्रवेश सत्र 2024-25 के लिये व्यवसायवार अर्हता धारक अभ्यर्थियों से शैक्षिक अर्हता की मैरिट के आधार पर प्रवेश किये जाने के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र भरा जाना है। ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने की अवधि दिनांक 07 जून 2024 से 07 जुलाई 2024 तक है।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट www.vpputtarakhand.in पर स्वयं, साइबर कैफे से अथवा नोडल संस्थान, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में संचालित फैसिलिटेशन सेंटर के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन हेतु ई-मेल आईडी का होना अनिवार्य है। यदि ई-मेल आईडी उपलब्ध न हो, तो ईमेल आईडी बनाने की प्रक्रिया की लिंक भी वेबसाईट पर उपलब्ध है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!