Ad image

मुनिकी रेती में 14 वर्षीय बच्चे के डूबने की घटना, एसडीआरएफ कर रही है खोजबीन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पटना वाटर फॉल के पास मिला अज्ञात पुरुष का शव, पुलिस कर रही है जांच

टिहरी गढ़वाल 18 जून । मुनिकी रेती क्षेत्र में ओशो आश्रम के पास एक 14 वर्षीय बच्चे के डूबने की घटना हुई है। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम घटना स्थल पर खोजबीन कर रही है। उमेश कुमार, जो अपने साथी बलदेव सिंह के साथ गंगा नदी में नहाने गया था, बह गया है। उमेश के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, पटना वाटर फॉल के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है, जिसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है और यह शव 5 से 7 दिन पुराना है। शव की पहचान के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!