टिहरी में तृतीय “मैती मिलन मेला” 18 को

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

17 जून को ध्याणियों के लिए बनेगा कलेऊ

टिहरी गढ़वाल, 16 जून । स्वदेशी जागरण मंच एवं अनुसुया देवी विकास समिति द्वारा आयोजित तृतीय “मैती मिलन मेला” 17 और 18 जून को टिहरी के होटल भरत मंगलम, बौराड़ी, गणेश चौक में आयोजित किया जा रहा है।
मैती मिलन मेला के संयोजक अनुसूया प्रसाद नौटियाल ने बताया कि मेले का उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखना और आपसी मिलन हेतु एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने टिहरी नगर क्षेत्र के सम्मानित भाई-बहिनों से विनम्र आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में अवश्य भाग लें।

कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है: 
17 जून को ध्याणियों के लिए कलेऊ बनाया जाएगा।
18 जून को समस्त आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार करना, सांस्कृतिक कार्यक्रम विवेक मेमोरियल सुर गंगा संगीत महाविद्यालय तथा अन्य कलाकारों द्वारा ,परिचय कार्यक्रम गढ़वाली परिधान/वेश-भूषा शो , सामूहिक नृत्य ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना, समस्त आजन्तुकों/मातृ शक्ति को कलेऊ भेंट करना आदि।


Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!