रायपुर, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 21 जून 2024। देहरादून में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यहां इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष का थीम ‘योग स्वयम् तथा समाज के लिए है’ रखा गया था।

जनपद देहरादून में आयुष विभाग द्वारा बहुउद्देशीय भवन परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने किया। माननीय प्रभारी मंत्री ने योग दिवस की शुभकामना दी और योग के महत्व पर चर्चा की।
इस मौके पर स्थानीय विधायक श्री खजानदास और निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित रहे।

दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराण प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में भी योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मा० मंत्री रेखा आर्या ने यहां योग कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, खेल विभाग के निदेशक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
कुल लगभग 550 प्रतिभागी इस कार्यक्रम में भाग लिए। माननीय मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग करने की प्रेरणा दी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!