दोस्तों के साथ घूमने आए युवक जंगल में भटके, एसडीआरएफ ने किया सकुशल बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 जून 2024। आज दिनांक 16 जून 2024 को एसडीआरएफ टीम ढालवाला को सूचना मिली कि दो युवक, जो अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे, नीर गड्डू वॉटरफॉल के पास अपने साथियों से बिछड़ गए हैं और रास्ता भटकने के कारण जंगल में गुम हो गए हैं।

इस सूचना पर ढालवाला से हेड कांस्टेबल किशोर कुमार के नेतृत्व में एक टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई। टीम ने ब्रह्मपुरी के गधेरे के पास जंगल से उक्त युवकों को सकुशल बरामद कर उनके साथियों संग मिलाया। बरामद युवकों के नाम प्रतीक त्यागी (उम्र 25 वर्ष) और नीरज त्यागी (उम्र 27 वर्ष) हैं, जो सोनीपत, हरियाणा से हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!