नए अपराधिक कानूनों के संबंध में जिले भर में जागरूकता रैली का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 1 जुलाई 2024: आज से सम्पूर्ण भारत में लागू होने वाले नए अपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 – के बारे में जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त थाना क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी टिहरी के निर्देशन में आयोजित इस रैली में सम्मानित व्यक्तियों, व्यापारियों, ग्राम प्रहरीयो, सीएलजी मेंबर, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, और महिलाओं की गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में बताया गया कि यह नए कानून 1860 में अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों के स्थान पर बनाए गए हैं, जिनमें दंड की बजाय न्याय को प्राथमिकता दी गई है।

इन नए कानूनों में पीड़ित को समय पर न्याय दिलाने का प्रावधान है और न्याय करते समय प्रौद्योगिकी का भी समायोजन किया गया है। साथ ही पीड़ित और साक्षी के संरक्षण का प्रावधान भी किया गया है तथा नए दंड के रूप में सामुदायिक सेवा का प्रावधान किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में जनपद के सभी सम्मानित व्यक्तियों, व्यापारियों, ग्राम प्रहरी, सीएलजी मेंबर, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, महिलाएं, एवं पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी गणों ने प्रतिभाग किया। सभी महानुभावों को भारत सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन और नए कानूनों के संबंध में पंपलेट वितरित करते हुए प्रचार प्रसार किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!