Breaking : कार दुर्घटना में एक की मौत

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 15 जुलाई । पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे । आज उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तहसील डुण्डा के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई है । जिसकी पहचान ममलेश (42) पुत्र रामलाल देहरादून के रूप में हुई है।
खबरों के अनुसार यह घटना सिंगोटी के पास की बताई जाती है जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन QRT टीम ने एक व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया है। अन्य किसी के गाड़ी में होने की संभावना के दृष्टिगत एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।

Share This Article
error: Content is protected !!