संदिग्ध व्यक्ति के पास से नकदी और मोबाइल बरामद, पुलिस की सूझबूझ से कई कांवड़ियों के फोन लौटाए गए

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 31 जुलाई 2024। आज प्रातः लगभग 6:00 बजे टिहरी गढ़वाल के सर्वानंद घाट पर तैनात IRB प्रथम रामनगर के जवानों ने सतर्कता का परिचय देते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। घाट पर गश्त के दौरान जवानों ने एक व्यक्ति की हरकतों को संदिग्ध पाया और पूछताछ की, लेकिन वह व्यक्ति घबराकर इधर-उधर की बातें करने लगा और अपना नाम-पता गलत बताने लगा।

तलाशी लेने पर उस व्यक्ति के पास से 7500 रुपये नकद, एक आईफोन और 12 अन्य कंपनियों के अलग-अलग मोबाइल फोन बरामद हुए। जब इन वस्तुओं के संबंध में उससे पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब देने में विफल रहा और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों की सतर्कता के कारण उसे तुरंत पकड़ लिया गया और खड़खड़ी पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।

जवानों की सूझबूझ के चलते कुछ मोबाइल फोन तुरंत पहचान कर उन कांवड़ियों को लौटाए गए जिनके फोन थे। इस त्वरित कार्रवाई के लिए कांवड़ियों ने पुलिस का आभार जताया और जवानों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस पुलिस टीम में IRB प्रथम के तुकमान सिंह, सिपाही रविन्द्र सिंह, और सिपाही ब्रजेश सिंह शामिल थे। जवानों की इस सतर्कता ने घाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!