कोटेश्वर झील में जल स्तर कम होने के कारण यहां रहेगी पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 जुलाई । अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान, नई टिहरी, प्रशान्त भारद्वाज ने बताया कि कोटेश्वर झील का जल स्तर कम होने के कारण नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं है, जिससे निम्नलिखित तिथियों और स्थानों पर पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी:

  1. 04.07.2024: विधि विहार के समीप जलाशय के नई टिहरी मार्केट, मॉडल हाऊस, विधि विहार, बसंत विहार, ब्लॉक-सी टाईप-2, ई एवं डी, आई.पी.एस. तृतीय टैंक (जोन-1) जलाशय जोन के 8ए, बौराड़ी मार्केट, 9ए, 9बी, एक्सटेंशन, जिला अस्पताल, पीआईसी कालोनी, पीआईसी एवं जीजीआईसी।
  2. 05.07.2024: आई.पी.एस. प्रथम एवं द्वितीय जलाशय जोन के बागी गांव, चवादंत, टोडी, पैन्यूला मल्ला/तल्ला, डिबनू, कोण्ड, कुठ्ठा, जाख एवं पिपली तथा 1000 केएल जलाशय बौराड़ी-जोन 2 निकट गीताभवन जलाशय के 7ए, 9एफ, 9ई, केमसारी टिनशेड, 5ए, 5बी, 5सी, 8बी, 8सी।
  3. 06.07.2024: एसएसपी आवास के समीप एवं टॉप टैंक चवालखेत जलाशय जोन के ब्लॉक-बी, सी टाईप-3, पुलिस कालोनी, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र, एलआईसी क्षेत्र, जिला कारागार, चवालखेत, बुडोगी, काण्डा, समस्त ऑफिस कार्यालय, नई टिहरी तथा गुरूद्वारा टैंक बौराड़ी जलाशय के ढुंगीधार, 7डी, 7सी, 8ए, 8बी, 8सी, 13ए, पिपली टीन शेड, निर्बल आवास एवं जिला पंचायत कालोनी।
  4. 07.07.2024: सीडब्लूआर निकट एसबीआई एवं 750 केएल सीडब्लूआर जलाशय के एसबीआई कालोनी, पीएनबी कालोनी, 7बी, 4सी निकट कृष्णाचौक, सी-ब्लॉक, जलनिगम कालोनी, जिला जज आवास तथा बसंत विहार के समीप जलाशय के ब्लॉक-के, एल, एम, जी, एम, जे एवं एच।

उक्त क्षेत्रों के निवासियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पेयजल टैंकरों और हैण्ड पम्पों का उपयोग किया जा सकता है। पेयजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं से निम्नलिखित बातों का पालन करने की अपील की गई है:

  1. पानी भरने के बाद टोंटियों को बंद कर दें।
  2. पेयजल का अनाधिकृत उपयोग वर्जित है, अन्यथा उत्तराखण्ड जल संभरण एवं सीवर व्यवस्था अधिनियम 1975 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
  3. पेयजल लीकेज की सूचना विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001804100 अथवा शाखा कार्यालय के दूरभाष संख्या 01376-232154 पर दें।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!