जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में अवैध खनन, मोबाईल टावर और कौशल विकास पर महत्वपूर्ण बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 08 जुलाई, 2024 । सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में अवैध खनन, मोबाईल टावर की अद्यतन स्थिति एवं आईटीआई संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों को कौशल विकास एवं कार्य क्षमता में वृद्धि लाने हेतु बैठक आयोजित की गई।

अवैध खनन पर कार्रवाई

जिलाधिकारी ने अवैध खनन के तहत राजस्व लक्ष्य, स्टोन क्रशर आदि की जानकारी लेते हुए सभी स्टोन क्रशरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, चालानी कार्यवाही बढ़ाने और राजस्व वसूली जल्द कराने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को तहसीलों में लम्बित अवैध खनन के पुराने चालान की रिपोर्ट उपलब्ध कराने, तहसील स्तर पर बैठक आयोजित करने और स्टोन भण्डारण निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। आबकारी अधिकारी को शराब की दुकानों और एफएल-2 गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगाने सुनिश्चित करने को कहा गया।

मोबाईल टावर की स्थिति

जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यरत एवं प्रस्तावित मोबाईल टावर की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए बीएसएनएल के अधिकारी को सभी मोबाईल टावरों की प्रोग्रेस रिपोर्ट चार्ट उपलब्ध कराने, सिविल कार्यों में प्रगति लाने और मोबाईल टावर के चालू होने संबंधी रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वोडाफोन के अधिकारी को फाइबर नेटवर्क का मैप उपलब्ध कराने और एयरटेल के अधिकारी को डिटेल शेयर करने को कहा गया।

कौशल विकास

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों को कौशल विकास एवं कार्य क्षमता में वृद्धि लाने को लेकर ढालवाला क्षेत्र के संस्थानों को फॉलोअप करने को कहा गया।

अन्य मुद्दों पर चर्चा

जिलाधिकारी ने जिला योजना, बीस सूत्री कार्यक्रम, विश्वकर्मा योजना, सीएम घोषणा, एनिमिया मुक्त भारत, मानसून सीजन, जल संरक्षण और साफ-सफाई जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एएसपी जे.आर. जोशी, पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, डीडीओ मो. असलम सहित जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!