भागीरथीपुरम बागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 जुलाई 2024 । आज से भागीरथीपुरम बागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवपुराण का शुभारंभ हो गया है। व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य श्री मोहन मिश्रा जी महाराज एवं अधिशासी निदेशक (टिहरी काम्प्लेक्स ) श्री एल.पी. जोशी, महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन डॉ. ए.एन. त्रिपाठी, महाप्रबंधक पुनर्वास समन्वय श्री विजय सहगल,अपर महाप्रबंधक वित्त श्री संदीप भटनागर की उपस्थिति में कलश यात्रा निकाली गई ।

कलश यात्रा के बाद, भक्तों ने आचार्य श्री मोहन मिश्रा जी के प्रवचन का आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

इस मौके पर अपर महाप्रबंधक डी.पी. पात्रो, मनबीर सिंह नेगी, आर.डी. मंमगांई, इन्द्र राम नेगी, दीपक उनियाल, पुरषोत्तम सिंह रावत, शेर सिंह रावत, गिरीश उनियाल, रमेश चंद्र भट, सुरेश वर्मा, ओम प्रकाश भट्ट, डी.पी. भट्ट, अरविंद सिंह चौहान, श्रीमती निर्मला विजल्वाण, मधु भट, उर्मिला नेगी, और शशिप्रभा भट सहित अन्य शिव भक्त भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और कथा का श्रवण किया।

इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से भक्तों ने भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट की, और इस पवित्र अवसर पर एक दिव्य अनुभव प्राप्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!