हरेला पर्व पर वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण हेतु बैठक आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 जुलाई। सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हरेला पर्व को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में हरेला पर्व के अवसर पर वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण करने, पर्व के शुभारम्भ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु स्थान चिन्ह्ति करने तथा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने हरेला पर्व के अवसर पर ग्राम स्तर पर राजस्व क्षेत्र चिन्ह्ति कर एक साथ वृक्षारोपण करने को कहा। इसके साथ ही जनपद मुख्यालय में पुनर्वास की खाली जमीन पर, स्कूलों, सैनिक विश्राम गृह, लोनिवि गेस्ट हाउस, नवोदय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों, जल स्रोतों, अमृत सरोवरों आदि स्थानों पर फलदार पौधों के साथ ही अन्य प्रजाति के पौधों का वृक्षारोपण करने, उनकी सुरक्षा/देखभाल हेतु आवश्यक प्लान बनाकर कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने के साथ ही उनकी ट्रेकिंग करते रहें, ताकि पौधे जीवित रह सकें। सभी संबंधित विभागों को वृक्षारोपण हेतु दिए लक्ष्यों का डिटेल प्लान बनाकर उपलब्ध कराने को कहा गया।

इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में 50 प्रतिशत पौधे फलदार प्रजाति के तथा चारा प्रजात

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!