Ad image

उत्तराखंड में 91 अनुदेशकों को पदोन्नति

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 02 जुलाई 2024। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड के प्रशिक्षण प्रखंड के अंतर्गत 91 अनुदेशकों को पदोन्नति की सौगात दी गई है। इन सभी कार्मिकों को फौरमैन अनुदेशक (कार्यदेशक) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने जानकारी दी कि समय-समय पर आयोजित समीक्षा बैठकों में विभाग के अंतर्गत सभी संवर्गों के पात्र कार्मिकों को पदोन्नत किए जाने के संबंध में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा उपलब्ध कराई गई चयन संस्तुति के आधार पर शासन द्वारा डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) के माध्यम से 91 अनुदेशकों का चयन पदोन्नति हेतु किया गया है। इन सभी पात्र अनुदेशकों को फौरमैन (कार्यदेशक) के पद पर पदोन्नति प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है और शीघ्र ही उन्हें तैनाती दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, विभागीय मंत्री श्री बहुगुणा ने विभागीय अधिकारियों को सभी संवर्गों के पात्र कार्मिकों की समय पर डीपीसी के माध्यम से पदोन्नति हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र कार्मिक पदोन्नति से वंचित न रहे और उन्हें समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!