राड्स संस्था ने शिविर के दौरान दिव्यांग बच्चों को बांटे उपकरण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 जुलाई । जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति (राड्स) रानीचौरी द्वारा दिव्यांगों की मदद के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 35 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैशाखी, कान की मशीन, वॉकर, छड़ी, चश्मे आदि सहायक उपकरण वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी सुमनलता ने किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि दिव्यांगों को अपनी शिक्षा के बल पर अपनी योग्यता का मूल्यांकन करना चाहिए और पीड़ित मानव की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा की ओर से जिलेभर में लगाए जा रहे शिविरों की सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह गुंसाई ने सराहना की। संस्था की सचिव कुंभीबाला भट्ट ने यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

इस अवसर पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र नेगी, डीडीआरसी के जिला कॉर्डिनेटर जगदीश बडोनी, लक्ष्मी बहुगणा, रंजीता थपलियाल, रविश चमोली आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!