Ad image

सड़क हादसा: पिपोला टिपरी के पास वाहन खाई में गिरा, दो घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 जुलाई। आज दिनांक 18.07.24 को समय लगभग 04.45 बजे एक सड़क हादसा हुआ। वाहन नंबर UK 14 TA 3390 ग्राम पिपोला टिपरी के पास अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं।

घायलों की पहचान आनंद सिंह (32 वर्ष), पुत्र विजय सिंह, निवासी ग्राम खांड, थाना न्यू टेहरी, और मोनू (31 वर्ष), निवासी भानियाला, देहरादून के रूप में हुई है। दोनों घायलों को तत्काल नंदगांव हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों के परिवार को सूचित कर दिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!