भारतीय वन्यजीव संस्थान में SDRF ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 18 जुलाई – भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून में बाहरी राज्यों से आए सभी नाविकों को SDRF (State Disaster Response Force) ने आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।

इस संस्थान में जलज अर्थ गंगा को साकार करने के लिए “जलज डॉल्फिन सफारी” के नाविकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी और लोगों को जोड़ना है।

कार्यक्रम में SDRF के इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण, आरक्षी मातबर सिंह और सुमित नेगी ने बाहरी राज्यों से आए सभी नाविकों को आपदा प्रबंधन, जीवन रक्षक प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार से संबंधित जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही, उन्होंने फ्लड रेस्क्यू उपकरणों जैसे अंडरवाटर ड्रोन और सोनार सिस्टम का प्रदर्शन किया और उनकी उपयोगिता के बारे में बताया।

प्रतिभागियों ने इस जानकारीपूर्ण सत्र से मिली शिक्षा की सराहना की। कार्यशाला के दौरान जलज परियोजना के परियोजना वैज्ञानिक श्री सौरव गवन और वरिष्ठ परियोजना सहयोगी मिस स्नेहा शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने SDRF टीम और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!