SDRF, उत्तराखंड पुलिस ने तीन कांवड़ियों को तेज बहाव से बचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 28 जुलाई। कांगड़ा घाट, हरिद्वार में आज SDRF उत्तराखंड पुलिस ने तीन कांवड़ियों को तेज बहाव से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। दिनांक 28 जुलाई 2024 को कांवड़ मेले के दौरान कांगड़ा घाट पर स्नान करते समय कांवड़िया कमलेश दास (पुत्र राजू दास, उम्र 22 वर्ष, निवासी अंबाला, हरियाणा) तेज बहाव की चपेट में आ गया। एसडीआरएफ टीम के आरक्षी प्रदीप रावत और आरक्षी अनिल कोटियाल ने तैरकर उसे बचा लिया।

इसके अलावा, समय 14:38 बजे कांगड़ा घाट पर दो अन्य कांवड़िये, साहिल (उम्र 25 वर्ष, पुत्र श्री राममीर) और विजय (उम्र 24 वर्ष, पुत्र श्री जय भगवान राम, ग्राम केवड़ा, हरियाणा) भी तेज बहाव में बहने लगे। एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी आशिक अली और आरक्षी अनिल कोटियाल ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें भी सुरक्षित बचा लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!