मासिक अपराध सम्मेलन में SSP ने कार्मिकों की समस्याएं सुनी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 9 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस लाइन चंबा में मासिक अपराध सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने कार्मिकों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए आदेश दिए। सम्मेलन के बाद 20 पुलिसकर्मियों को “Employee of the Month” घोषित कर नगद धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी ने सम्मेलन में प्रमुख दिशा निर्देश जारी किए जिनमें फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्यवाही शामिल थी। साथ ही, मानसूनी सीजन में सड़कों के ब्लॉक होने की सूचना शीघ्र प्रसारित करने के निर्देश भी दिए गए।

20 पुरस्कृत पुलिसकर्मियों में से प्रमुख नाम हैं: आरक्षी गौरव, महिला उप निरीक्षक बरसा रमोला, आरक्षी महावीर सिंह, मुख्य आरक्षी शेखर सिंह, और महिला आरक्षी मीनाक्षी राणा आदि।

सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी, अभियोजन अधिकारी श्याम सिंह तोमर, शासकीय अधिवक्ता स्वराज सिंह पंवार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!