पशुलोक बैराज में मिला अज्ञात शव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 15 जुलाई 2024। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की डीप डाइविंग टीम द्वारा ढालवाला में एक अज्ञात शव को बरामद किया गया। इस शव को बैराज में फंसा हुआ पाया गया था, जिसे बाहर निकाल कर लक्ष्मण झूला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

एसडीआरएफ निरिक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि प्रथम दृष्टि में शव लगभग 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और मृतक की उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की पहचान के लिए सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। यह घटना थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत दर्ज की गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!