अज्ञात महिला ने की आत्महत्या, शिनाख्त के प्रयास जारी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 जुलाई । आज एक अज्ञात महिला ने कोतवाली नई टिहरी क्षेत्रांतर्गत चौकी झील के पास स्थित डोबरा चांटी पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

कोतवाली नई टिहरी पुलिस और चौकी कोटी कॉलोनी को इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने आसपास के गाँवों में इस बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है और लोगों से अनुरोध किया है कि अगर उन्हें किसी लापता महिला के बारे में जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना के संबंध में कोई जानकारी मिले या किसी थाने में कोई संबंधित शिकायत दर्ज हो, तो कृपया कोतवाली नई टिहरी या चौकी कोटी कॉलोनी को अवगत कराएं।

अपुष्ट जानकारी के अनुसार यह महिला ग्राम पंचायत पणसूत पटी ओण की है और सुजड गांव से उसके मायके का संबंध है। महिला की पहचान प्राची देवी (37) पत्नी संजय उनियाल (40) के रूप में बतायी जा रही है। उनके दो बच्चे हैं, एक 9 साल का और एक 10 साल का। परिवार मसूरी में रहता है। सूत्रों के अनुसार, कल ही परिवार में एक सगाई कार्यक्रम था और प्राची देवी शाम तक अपने परिजनों के साथ थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और महिला की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!