ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की अनन्तिम सूचना जारी, 14-16 अगस्त तक आपत्तियां आमंत्रित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 अगस्त, 2024: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी दी है कि शासनादेश के अनुपालन में जनपद टिहरी गढ़वाल में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के लिए प्राप्त प्रस्तावों पर आवश्यक परीक्षण के बाद इनका अनन्तिम प्रकाशन किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन पुनर्गठन प्रस्तावों पर दिनांक 14 अगस्त से 16 अगस्त, 2024 तक आपत्तियां आमंत्रित की जाती हैं। इच्छुक व्यक्ति इन प्रस्तावों पर आपत्तियां जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल, जिला पंचायत राज अधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा संबंधित खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

उपरोक्त आपत्तियों की सुनवाई 20 अगस्त, 2024 को प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय नई टिहरी में की जाएगी।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस सूचना को जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों के कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा किया जाए, ताकि सभी संबंधित पक्षों को इसकी जानकारी हो सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!