राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नव नियुक्ति और विदाई के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 अगस्त 2024। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित डॉ. संगीता बिज्लवान जोशी (शिक्षा शास्त्र ) का स्वागत प्रोफेसर क्लब द्वारा किया गया साथ ही लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अर्थशास्त्र विभाग की पूर्व प्राध्यापिका डॉ आरती अरोड़ा को नव नियुक्ति की बधाई व शुभकामनाएं व महाविद्यालय परिवार की ओर से दी गई।
वहीं डॉ देशराज सिंह शिक्षा विभाग को उनकी विदाई पर महाविद्यालय की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गई। डॉ सनोवर हसन को अर्थशास्त्र विभाग में नव नियुक्ति पर बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ,कर्मचारियों व छात्रों द्वारा अपनी अपनी भावनाएं व शुभकामनाएं प्रेषित की गई। प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह द्वारा नवांगतुक प्राध्यापको का स्वागत व कार्यमुक्त प्राध्यापकों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर डॉ निरंजना शर्मा, डॉ ईरा सिंह, डॉ सीमा पांडे, डॉ मीना, डॉ अनुराधा राणा, वरिष्ठ प्रधान सहायक बिष्ट जी, मनीषा, आशीष, दीपक ,पंकज ,हितेश आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!