हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाविद्यालय देवप्रयाग में तिरंगा शपथ ग्रहण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 अगस्त 2024। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हर घर तिरंगा समिति और नमामि गंगे समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और तिरंगा शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही, छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!