मसूरी में कार खाई में गिरने से 2 की मौत, 4 घायल

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 13सितंबर 2024। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक टाटा टियागो कार (नंबर यूपी 46 एम 6977) अनियंत्रित होकर मसूरी के समीप शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस, और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 6 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला। कार सवार सभी लोग नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे। घायलों को तुरंत दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

मृतकों के नाम: अनिल कुमार (32), निवासी सेक्टर 134, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश व अजय (31), निवासी चोला चौकी, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश।

घायलों के नाम: गुल्लू (29), निवासी सेक्टर 134, नोएडा, राजू (30), निवासी नगली बजितपुर, सेक्टर 135, नोएडा, मोनू (28), निवासी ढकोली, बुलंदशहर व सुभाष (27), निवासी सेक्टर 134, नोएडा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Share This Article
    error: Content is protected !!