भाजपा ने कांग्रेस के आरक्षण विरोधी रवैये पर उठाया सवाल, राहुल गांधी का पुतला फूंका

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 सितंबर 2024। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वराज विद्वान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए आरक्षण विरोधी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे कांग्रेस की पुरानी आरक्षण विरोधी नीति का हिस्सा बताया और कहा कि कांग्रेस की यह मानसिकता नेहरू युग से चली आ रही है।

डॉ. स्वराज नई टिहरी भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने की बात कहकर देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। स्वराज ने कहा कि कांग्रेस ने इन 57 सालों में केवल अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संविधान को कुचलने का काम किया है।

डॉ. स्वराज ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही आरक्षण का विरोध किया है, और अब विदेश में दिए गए इस बयान से पार्टी की असली मानसिकता उजागर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज़ादी के बाद से संविधान में हुए 106 संशोधनों में से 98 कांग्रेस द्वारा किए गए, जिनमें आरक्षण विरोधी रवैया साफ झलकता है। कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने संविधान में संशोधन कर न केवल एससी, एसटी और ओबीसी के हितों की रक्षा की है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को भी आरक्षण का लाभ दिलाया है।

इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में डॉ. स्वराज के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली, जिला मीडिआ प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, विजय कठेत और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!