ब्रेकिंग:हरियाणा के व्यक्ति की गंगा नदी में बहने की सूचना, एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8सितंबर 2034। आज सुबह मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के दयानंद आश्रम घाट पर एक व्यक्ति के गंगा नदी में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीनिवासन गोपालन वरदानराजन (47 वर्ष), निवासी एन-4/28 जीएफडीएल, फेस 2, गुड़गांव, हरियाणा, अपने चार साथियों के साथ दयानंद आश्रम आए थे और अचानक गंगा नदी में बह गए।

सुबह 5:40 बजे घटना की सूचना मिलने पर मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ की ढालवाला टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जल पुलिस के सहयोग से व्यक्ति की तलाश जारी है। एस डी आर एफ की 3 टीम व एनडीआरएफ, जल पुलिस द्वारा सभी संभावित स्थानों पर पशुलोक बैराज , भीमगोड़ा बैराज ,तक सर्च किया गया, फिलहाल डूबे व्यक्ति का अभी कुछ पता नही चला, सर्च ऑपरेशन कल भी जारी रहेगा।

व्यक्ति के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तलाश अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!