लोकतंत्र वर्तमान विश्व की सर्वोत्तम शासन व्यवस्था: त्रिपाठी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, 15 सितंबर 2024। विश्व लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भीमराव अंबेडकर छात्रावास, बौराड़ी, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में एक विधिक जन जागरूकता शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और सिविल जज (सी.डि.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल, श्री आलोक राम त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान वैश्विक राजनीतिक व्यवस्था में लोकतंत्र सर्वश्रेष्ठ शासन प्रणाली है। उन्होंने लोकतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने मताधिकार के महत्व और इसके माध्यम से सामाजिक न्याय की प्राप्ति पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष कोतवाली टिहरी, श्री योगेंद्र सिंह गुसाई ने साइबर अपराध से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और छात्रों को जागरूक रहने की सलाह दी।

इससे पूर्व, छात्रावास अध्यक्ष श्री मुरारी लाल खंडवाल ने पुष्प गुच्छ और बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में THDC के सामाजिक सेवा के महाप्रबंधक श्री अमरजीत सिंह, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया, अधिवक्ता श्रीमती कविता भट्ट, श्री रोशनलाल आर्य, कोतवाल श्री योगेंद्र सिंह गुसाई, छात्रावास के समस्त कर्मचारी, छात्र और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और आम जनता को लोकतंत्र और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, जिससे वे लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दे सकें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!