अनीमिया मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में जुटा जनपद टिहरी गढ़वाल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

अब तक 09 हजार से अधिक, हल्के एनीमिया के पीड़ित हुए एनीमिया मुक्त

टिहरी गढ़वाल 29सितंबर 2024। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य विभाग जनपद को अनीमिया मुक्त करने के लिए प्रयासरत है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि डॉक्टर पीड़ितों के लगातार संपर्क में हैं, उन्हें पोषण आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही आयरन और फॉलिक एसिड (आईएफए) टैबलेट दिए जा रहे हैं। गंभीर एनीमिया के पीड़ितों का प्रत्येक सप्ताह तथा अन्य का हर 15 से 30 दिन में नियमित पुनः परीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह एक से डेढ़ हजार एनीमिया से मुक्त हो रहे हैं। उपचार के बाद अब तक 9050 हल्के एनीमिया पीड़ित एनीमिया से मुक्त हो चुके हैं, जिनमें 01 हजार 846 गर्भवती महिलाएं, 305 शिशु (06 माह से 59 माह के), 06 हजार 327 गैर गर्भवती महिलाएं तथा 572 बच्चे 05 से 09 साल के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 04 हजार 780 मध्यम एनीमिया से हल्के एनीमिया में तथा 112 गंभीर एनीमिया से मध्यम स्थिति में आ चुके हैं।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 10 मई, 2024 से 16 अगस्त, 2024 तक एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत 180 सीएचओ, 249 एएनएम तथा आरबीएसके की 13 टीमों द्वारा गांव गांव जाकर किशोरियों, गर्भवती एवं गैर गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों का डिजिटल हिमोग्लोबिन जांच/स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अभियान के तहत 01 लाख 38 हजार 129 हिमोग्लोबिन परीक्षण किए गए। इसमें से 38 हजार 673 हल्का एनीमिया, 27 हजार 238 मध्यम एनीमिया तथा 500 गंभीर एनीमिया के पीड़ित पाए गए थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!