डिग्री कॉलेज नई टिहरी में वाटर कूलर एवं स्मार्ट क्लासों हेतु धनराशि स्वीकृत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 सितम्बर, 2024। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 13 सितम्बर, 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी पहुंचकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नई टिहरी के छात्र संघ की समस्याओं को सुनते हुए 39 दिन तक चले आंदोलन को समाप्त कर जायज मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

उक्त क्रम में जिलाधिकारी द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में वाटर कूलर प्यूरीफायर और स्मार्ट क्लास के लिए अनटाइड फण्ड से 15 लाख 60 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें 03 लाख 60 हजार वाटर कूलर के लिए तथा 12 लाख चार स्मार्ट क्लासों के लिए स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधितों को तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की दैनिक समस्याओं को देखते हुए उनके लिए पानी की उचित व्यवस्था, स्मार्ट क्लास एवं अन्य मांगो पर सबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया था।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!