15 साल से फरार इनामी कुलदीप उर्फ अमित ठाकुर गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 सितंबर 2024: जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार और क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में गैर-जमानती वारंटों और मफरूर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, घनसाली थाना पुलिस ने 15 साल से फरार मफरूर कुलदीप उर्फ अमित ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

कुलदीप उर्फ अमित ठाकुर, पुत्र सौराज सिंह, निवासी ग्राम नगला सेखू, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश पर वर्ष 2009 में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में घनसाली थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था। उस समय उसने झूठा नाम-पता देकर खुद को देहरादून के सेंवला कला का निवासी बताया था, जबकि उसका असली नाम कुलदीप उर्फ अमित ठाकुर है और वह मेरठ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मामले में माननीय न्यायालय टिहरी द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट और ₹1000 का इनाम घोषित किया गया था।

घनसाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त की सही पहचान और ठिकाने की जानकारी जुटाई। इसके बाद, पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर 25 सितंबर 2024 को मेरठ के इंजोली इलाके से कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में एसआई सत्येंद्र भंडारी, कांस्टेबल अरविंद कुमार, थाना घनसाली आदि शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!