विधायक उपाध्याय ने काणाताल होटल एसोसिएशन को कूड़ा निस्तारण के लिए दो कूड़ा वाहन देने की स्वीकृति दी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 सितंबर 2024। आज शुक्रवार को काणाताल में होटल एसोसिएशन की एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री किशोर उपाध्याय जी ने हिस्सा लिया।

विधायक ने बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए एसोसिएशन को दो गाड़ियाँ देने की घोषणा की गई, जिसकी स्वीकृति जिलाधिकारी महोदय से प्रदान की गई। इसके साथ ही, काणाताल से धनोल्टी तक नई पंपिंग योजना बनाने और क्षेत्र में पंच केविल डालने के लिए विद्युत विभाग से आश्वासन भी प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन चंद मोला, संरक्षक मनोहर डबराल, संयोजक अरविंद रणावत, उदय अरुण बिष्ट, सचिव दीपक नेगी, कोषाध्यक्ष सुरेश रमोला, कीर्ति शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपेश रमोला सहित सभी होटल स्वामी उपस्थित रहे।

बैठक में काणाताल क्षेत्र के पर्यटन विकास और स्वच्छता को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।विधायक श्री उपाध्याय ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!