स्वामी रामतीर्थ का अद्वितीय योगदान सदियों तक अमर रहेगा-हरिवंश नारायण सिंह

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 सितंबर 2024। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने भारतीय समाज के जागरूक प्रहरी स्वामी रामतीर्थ महाराज की योगदान की सराहना की और कहा कि उन्होंने संपूर्ण मानव जाति को देशप्रेम, समाजवादी विचारधारा, नारी उत्थान, और जनसंख्या वृद्धि की रोकथाम जैसे उदात्त भावनाओं से परिचित कराया। श्री सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने विदेशों में जाकर भारतीय संस्कृति और अध्यात्मवाद का प्रचार-प्रसार किया। उनका अद्वितीय योगदान सदियों तक अमर रहेगा

मंगलवार को एसआरटी परिसर में स्वामी रामतीर्थ फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने फाउंडेशन के अध्यक्ष और पत्रकार विनोद चमोली की पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी रामतीर्थ ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत की और भारतीयों में सच्ची राष्ट्रीयता भरने के विचार को प्रबल किया, जो सदियों तक गूंजायमान रहेगा।

इस मौक़े पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने स्वामी रामतीर्थ को मानवता का मसीहा बताया और कहा कि उन्होंने व्यावहारिक वेदांत के माध्यम से समाज को सही मार्गदर्शन प्रदान किया और महान कल्याण की दिशा में अग्रसर किया।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने स्वामी रामतीर्थ के समाज में राष्ट्रप्रेम और अध्यात्म की अलख जगाने के योगदान की सराहना की और कहा कि उन्होंने विदेशों में वेदांत का प्रभावी प्रचार किया।

सीए राजेश्वर पैन्यूली ने उल्लेख किया कि स्वामी रामतीर्थ के व्याख्यानों से पश्चिमी जगत में भारत के प्रति सम्मान बढ़ा और वेदांत दर्शन के प्रति आस्था जाग्रत हुई।समारोह में परिसर निदेशक एए बौडाई सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने भी विचार रखे और स्वामी रामतीर्थ के योगदान को याद किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!