पुलिस लाइन चंबा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, 22 पुलिसकर्मी सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 अक्टूबर 2024 । पुलिस लाइन चंबा में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान 22 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए “Employee of the Month” घोषित कर नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गोष्ठी में NDPS एक्ट से जुड़े प्रावधानों और सर्वोच्च न्यायालय के नए निर्देशों पर चर्चा की गई। लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने, CCTV निगरानी बढ़ाने, और साइबर अपराधों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

गोष्ठी में सीओ टिहरी ओशिन जोशी, सीओ नरेंद्र नगर अस्मिता ममगाईं, और सीएफओ संजीवा कुमार सहित जनपद के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!