Ad image

गंगा में नहाते समय 14 वर्षीय लड़की डूबी, SDRF कर रही है खोजबीन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 27 अक्टूबर 2024 । आज दोपहर नाव घाट पर गंगा में नहाने गई दो लड़कियों में से एक 14 वर्षीय लड़की गंगा में डूब गई। घटना में नेहा (पुत्री जोगिंदर साहनी, उम्र 15 वर्ष) बचा ली गई, जबकि उसकी सहेली सुरुचि (पुत्री रणबीर साहनी, उम्र 14 वर्ष, नरेला, दिल्ली) नदी की तेज धारा में बह गई।

नेहा और सुरुचि, जो अपनी नानी रेनू (पत्नी स्व. अरुण सनी, निवासी झूंगी बस्ती, माया कुंड) के यहां आई हुई थीं, गंगा में नहाने गई थीं। नहाते समय नेहा को बचा लिया गया, लेकिन सुरुचि गंगा की तेज लहरों में फंसकर डूब गई।

घटना के बाद मौके पर एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। फिलहाल लड़की की तलाश जारी है। स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

परिवार और रिश्तेदारों में घटना के बाद गहरा शोक है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से गंगा के किनारे सावधानी बरतने की अपील की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!