जिला सभागार नई टिहरी में सम्पन्न हुई जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अक्टूबर, 2024 । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्यों के सापेक्ष शतप्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

डीएम ने महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र नरेन्द्रनगर एच.सी. हटवाल का कार्याें में ढिलाई बरतने पर वेतन रोकने के निर्देश दिये ।

जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों से बैंकों को भेजे गये रोजगारपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैंक अधिकारियों ने बैंकों को प्राप्त आवेदन, पूर्ति एवं लम्बित प्रकरणों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि पोर्टल मंे तकनीकी समस्या के कारण तथा लाभार्थियों द्वारा दस्तावेज पूर्ण न करने के कारण प्रकरण लम्बित हो रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने बैंकों को पोर्टल की तकनीकी समस्या के ठीक होने तक अपने स्तर से सभी कार्यवाही पूर्ण करने तथा जीएम डीआईसी को लाभार्थियों से समन्वय कर दस्तावेज बैंक को उपलब्ध करवाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा जिस भी प्रकरण को अस्वीकार किया जाता है, उसका कारण स्पष्ट लिखें।

बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम के.के. मिश्रा, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसटीओ एम.के. पाण्डेय, डीडीओ मो. असलम, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, एसडीएम नई टिहरी संदीप कुमार, सीओ ओसिन जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!