Ad image

प्राथमिक विद्यालय नेल्डा के प्रधानाध्यापक पवन सिंह नेगी निलंबित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 अक्टूबर 2024: विकास खंड जाखणीधार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नेल्डा के प्रधानाध्यापक पवन सिंह नेगी को विभागीय कार्यों में लापरवाही और छात्रहित के प्रतिकूल आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

23 अक्टूबर 2024 को विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित होनी थी, लेकिन प्रधानाध्यापक द्वारा न तो कोई शिक्षक भेजा गया और न ही स्वयं उपस्थित होकर परीक्षा करवाई गई। इस वजह से परीक्षा संचालन में बाधा उत्पन्न हुई। बाद में संकुल समन्वयक ने मौके पर पहुंचकर परीक्षा संपन्न करवाई।

इस घटना की खबर 25 अक्टूबर को समाचार पत्र में प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल संज्ञान लिया और जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। रिपोर्ट के आधार पर पवन सिंह नेगी को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जाखणीधार में सम्बद्ध किया गया है।

प्रशासन ने यह कार्रवाई शिक्षकों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश देने के लिए की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!