Ad image

ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का निधन

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 9 अक्टूबर 2024 । ऋषिकेश के प्रतिष्ठित पत्रकार दुर्गा नौटियाल का मंगलवार शाम निधन हो गया। 43 वर्षीय दुर्गा पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। दुर्गा नौटियाल अपने परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चों को शोकाकुल छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को ऋषिकेश में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गा नौटियाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी उनके असमय निधन पर दुख जताया। दुर्गा नौटियाल वर्तमान में ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे और लगभग दो दशक लंबे पत्रकारिता करियर में विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों के साथ जुड़े रहे। हाल के एक वर्ष में वह एक प्रमुख हिंदी दैनिक के ऋषिकेश ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत थे।

उनके निधन से पत्रकार जगत में गहरा शोक व्याप्त है। न्यू टिहरी प्रेस क्लब समेत पत्रकारों ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!