ऋषिकेश में गंगा नदी के संरक्षण हेतु रिवर रांचिंग कार्यक्रम आयोजित, 1.1 लाख मछली बीज का संचय

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 10 अक्टूबर 2024 । त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना और नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड (NFDB) के तहत एक महत्वपूर्ण रिवर रांचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी में मछलियों की संख्या को बढ़ाना और जलीय संतुलन बनाए रखना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय मेजर कर की प्रमुख प्रजातियां जैसे रोहू, कतला, और नैन के 1.1 लाख फिंगर्लिंग मत्स्य बीज गंगा में छोड़े गए। इससे न केवल मछलियों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि जलीय पारिस्थितिकी को भी मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ गंगा सभा के अध्यक्ष और मत्स्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मत्स्य विभाग की ओर से उप निदेशक श्री प्रमोद कुमार शुक्ला, जनपद मत्स्य प्रभारी श्री संजय सिंह, मत्स्य निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार नौटियाल, शालिनी रस्तोगी, और फैसल सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

यह कार्यक्रम गंगा नदी के संरक्षण और मछलियों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय जलीय जीवन को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!